गोरखपुर, मार्च 5 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता गोरखपुर के मोहद्दीपुर-कौवाबाग ओवरब्रिज पर बुधवार की रात तेज रफ्तार फार्च्यूनर ने कई गाड़ियों में टक्कर मार दी। इसमे स्कूटी सवार एक एमबीबीएस छात्र की मौत हो गई। फार्च्यूनर की तेज टक्कर से उसकी लाश ओवरब्रिज की रेलिंग पर ही लटक गई थी। घटना की सूचना पर शाहपुर और कैंट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर एमबीबीएस छात्र को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान बीआरडी मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस थर्ड ईयर के छात्र आकाश पांडेय (22) के रूप में हुई। शाहपुर पुलिस ने टक्कर मारने वाली फार्च्यूनर कार को कब्जे में लेकर कार चालक गोल्डेन साहनी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.