गोरखपुर में मौत बनकर दौड़ी स्पीड बोट, दूसरे नाव पर चढ़ी, एक युवक की मौत
प्रमुख संवाददाता, जुलाई 27 -- UP News: गोरखपुर के रामगढ़झील में रविवार रात नौका विहार के दौरान बड़ा हादसा हो गया। रात करीब 8:40 बजे झील में चल रही दो बोट आपस में टकरा गईं, जिससे एक बोट दूसरी बोट के ऊपर चढ़ गई और हादसे में कुशीनगर जिले के रहने वाले 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। कुछ सेकंड की लापरवाही ने रामगढ़झील की सैर को मातम में बदल दिया। पुलिस के अनुसार हादसे के समय एक बोट में नौ पर्यटक सवार थे। यह बोट प्लेटफॉर्म से झील की ओर रवाना हो रही थी। उसी दौरान दूसरी बोट छह पर्यटकों को लेकर झील से लौटते हुए प्लेटफॉर्म की ओर आ रही थी। आमने-सामने हुई टक्कर में तेज रफ्तार से आ रही बोट दूसरी बोट के ऊपर चढ़ गई, जिससे उसमें सवार कई लोग घायल हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.