गोरखपुर में मासूम से दरिंदगी के खिलाफ महराजगंज में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, फांसी की मांग
महाराजगंज, अगस्त 3 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। गोरखपुर की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के बाद हुई नृशंस हत्या के विरोध में सोमवार को सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। अध्यक्ष धीरेन्द्र मिश्रा व महामंत्री प्रमोद त्रिपाठी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन डीएम को सौंपा। अधिवक्ताओं ने कानून व्यवस्था पर चिंता जताई। दोषी को फास्ट ट्रैक कोर्ट से शीघ्र कठोरतम दंड, पीड़ित परिवार को सुरक्षा व आर्थिक सहायता व पुलिस विभाग में जवाबदेही तय करने की मांग की। अध्यक्ष धीरेन्द्र मिश्रा ने कहा कि कानून की रक्षा का दायित्व निभाने वाले व्यक्ति पर इस प्रकार के जघन्य अपराध का आरोप पूरे समाज को झकझोरने वाला है। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: खजनी के मासूम वैभव की हत्या के विरोध में सर्राफा व्यापारियों ने निक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.