गोरखपुर, जून 29 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता पूर्वी यूपी में मानसून आने को है। मानसून के इस्तकबाल में सोमवार को बादलों ने आसमान को घेर लिया। घने काले बादलों ने गरज चमक के साथ बारिश की। सुबह 8:30 तक करीब 15.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इससे पहले रविवार को 5.8 मिलीमीटर बारिश हुई थी।बताया जा रहा है कि दक्षिणी पश्चिमी मानसून पश्चिम बिहार होते हुए पूर्वी यूपी के जरिए प्रदेश में प्रवेश करेगा। उत्तर प्रदेश की सीमा के नजदीक आने के साथ ही मानसून की गति थोड़ी धीमी हुई है। पिछले दो दिनों से मानसूनी हवाएं बिहार के तरफ सीमावर्ती जिलों में अटकी हुई है। यह भी पढ़ें- 17.7 मिमी बारिश से पारा गिरा पर उमस ने बढ़ाई घुटन आज मानसूनी हवाएं उत्तर प्रदेश की तरफ आगे बढ़ सकती हैं ।मानसून की आमद से पहले प्री मानसून गतिविधियां बढ़ गई है। सोमवार को सुबह 6:00 बजे आसमान...