प्रमुख संवाददाता, सितम्बर 6 -- उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में गुरुवार की सुबह मिली 35 साल की महिला की न्यूड डेडबॉडी के मामले में रेलवे के एक कर्मचारी का नाम आया है। पुलिस उस कर्मचारी की तलाश में ताबड़तोड़ छापे मार रही है। 500 सीसी से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद पुलिस को पता चला है कि मारी गई महिला के साथ अंतिम बार वही कर्मचारी था। पुलिस को यह भी लग रहा है कि शायद महिला पहली बार गोरखपुर आई थी और रेलवे कर्मचारी से उसकी मुलाकात रेलवे स्टेशन पर हुई थी। दोनों एक ही स्कूटी से जाते सीसी कैमरे में कैद हुए हैं। उधर, महिला की लाश की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। लाश मिलने के 72 घंटे के बाद आज यानी रविवार को उसका पोस्टमार्टम होने वाला है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से महिला की मौत की वजह साफ होगी। इसके बाद जांच की आगे की दिशा तय ...