गोरखपुर, अप्रैल 30 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। गुलरिहा इलाके में गुरुवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां सूखे नाले की मिट्टी में दफन करीब 30 वर्षीय महिला और एक नवजात बच्चे का शव बरामद हुआ। सुबह टहलने आए लोगों ने चोरहिया नाला के किनारे मिट्टी से बाहर निकला एक हाथ देखा। यह दृश्य देखकर लोग घबरा गए और शोर मचाने लगे, जिसके बाद देखते ही देखते मौके पर 50 से अधिक लोगों की भीड़ जुट गई।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और खुदाई कर दोनों शवों को बाहर निकलवाया। घटनास्थल पर महिला के नोचे हुए बाल भी मिले हैं। स्थानीय लोगों का अनुमान है कि शव दबे होने के कारण जानवरों ने बाल नोच दिए होंगे, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।मौके पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची और साक्ष्य ...