मुख्य संवाददाता, अप्रैल 2 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास परियोजनाओं से जुड़े निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश के साथ ही गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने दो तिहाई से अधिक भौतिक प्रगति वाली विकास परियोजनाओं में और तेजी लाते हुए उन्हें मानसून के पहले पूरा करने के निर्देश दिए। योगी ने ये निर्देश बुधवार को गोरखनाथ मंदिर में पुलिस-प्रशासन के अफसरों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान दिए। उन्होंने ये भी संकेत दिए कि वह अपने अगले दौरे पर घंटाघर के बंधु सिंह पार्क में बने मल्टीलेवल पार्किंग सह कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण और पांडेयहाता क्षेत्र में प्रस्तावित कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन सभी प्रमुख विकास परियोजनाओं की प्रगत...