गोरखपुर, सितम्बर 27 -- पीपीगंज (गोरखपुर), हिन्दुस्तान संवाद। बीमार 12 वर्षीय इकलौते बेटे को इलाज के लिए कैंपियरगंज ले जा रहे दंपति को रविवार दोपहर तेज रफ्तार अज्ञात डंपर ने पीपीगंज बाईपास पर पीछे से रौंद दिया। हादसे में बाइक चला रहे राजू यादव (40) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी रम्भा देवी (35) ने जंगल कौड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के समय उनका बेटा आदर्श अपने मामा के साथ दूसरी बाइक से आगे निकल गया था, जिससे वह हादसे की चपेट में आने से बच गया। दंपति की मौत की खबर घर पहुंचते ही तीन बच्चों के परिवार में कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें- गोरखपुर में बीमार बेटे को दिखाने जा रहे दंपति को डंपर ने रौंदा, मौततीन बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया पीपीगंज थाना क्षेत्र के मखनहा टोला रबेल...