गोरखपुर, अप्रैल 26 -- गोरखपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में शनिवार की रात साले की मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठे उसके बहनोई घायल हो गए। दोनों बारात से लौट रहे थे। अज्ञात वाहन की ठोकर से हादसा हुआ। गोला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत डाड़ी खास से जय प्रजापति के बेटे की बारात भर्रोह गई थी। उसी बारात में डाड़ी खास निवासी दिलीप जायसवाल (50) बाइक से गए थे। उनकी बाइक पर पीछे बड़हलगंज थाना क्षेत्र के नीबी निवासी उनके बहनोई राजेश जायसवाल बैठे थे। रात करीब 10 बजे दोनों बारात से घर लौट रहे थे। तभी उनकी बाइक को पीछे से एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार मुंह के बल गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को तत्काल बड़हलगंज के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दिलीप जायसवाल को मृत घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.