गोरखपुर, मार्च 6 -- गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र के फतेपुर निवासी अजीत यादव ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 23 फरवरी की शाम 5 बजे उनके पिता रामहित यादव पैदल जा रहे थे। उसी दौरान रोहित उर्फ गब्बर यादव निवासी वाड़ी तरया थाना गोला ने पल्सर बाइक से उनको पीछे से ठोकर मार दिया। यह भी पढ़ें- प्रेमिका की हत्या के बाद टुकड़ों में काट जलाया, महिला को खोजने में पति की मदद यह भी पढ़ें- वोटर कार्ड नाजिया का, सबा को पुलिस ने भेजा जेल, पाकिस्तानी मामले में नया मोड़ इससे वह घायल होकर गिर पड़े। बाइक सवार मौके से फरार हो गया। हादसे में रामहित यादव के सिर में गंभीर चोट आई,उनका सिर फट गया। उन्हें बड़हलगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.