गोरखपुर में बनेगा 'अरण्यकोष', अमेजन जैसे वर्षावन का मिलेगा रोमांच
गोरखपुर, जून 26 -- गोरखपुर। प्रमुख संवाददाता। पूर्वांचल के लोगों को जल्द ही अमेजन और दक्षिण-पूर्व एशिया के वर्षावनों जैसा अनुभव गोरखपुर में ही मिल सकेगा। प्रस्तावित 'अरण्यकोष रेनफॉरेस्ट बायोडोम एक्सपीरियंस' परियोजना प्रकृति, रोमांच, जैव विविधता और पर्यावरण शिक्षा का अनूठा केंद्र बनेगी। करीब 49 करोड़ रुपये की यह परियोजना शहर को देश के चुनिंदा इको-टूरिज्म और नेचर एजुकेशन डेस्टिनेशन में शामिल कर सकती है।
परियोजना का मुख्य आकर्षण परियोजना का मुख्य आकर्षण 14 मीटर ऊंचा और लगभग 3000 वर्गमीटर क्षेत्र में फैला रेनफॉरेस्ट बायोडोम होगा। यहां प्रवेश करते ही घने वर्षावन, झरने, बहती जलधाराएं, कृत्रिम कोहरा, पक्षियों की आवाजें और उष्णकटिबंधीय वातावरण का अनुभव मिलेगा। विशेष माइक्रोक्लाइमेट तकनीक के जरिए तापमान और आर्द्रता को वर्षावन जैसा बनाए रखा जाएगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.