विशेष संवाददाता, दिसम्बर 23 -- गोरखपुर को जल्द ही प्रदेश का पहला वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय मिलने जा रहा है। इस संबंध में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के जनपद गोरखपुर में उत्तर प्रदेश वानिकी एवं औद्यानिकी विवि की स्थापना किए जाने संबंधी प्रस्ताव को सोमवार को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। इस परियोजना को केंद्र सरकार पहले ही सैद्धांतिक मंजूरी दे चुकी है। इस विवि की स्थापना कैम्पियरगंज रेंज के भारी वैसी वन ब्लॉक में 50 हेक्टेयर आरक्षित वन भूमि पर बनेगा। आरक्षित वन भूमि के गैर वानिकी उपयोग के एवज में राज्य सरकार ने खजनी तहसील के ग्राम पधरहा मिश्र में 50 हेक्टेयर समतुल्य गैर वन भूमि क्षतिपूरक वनीकरण के लिए उपलब्ध करा दी है। इस परियोजना की अनुमानित लागत 621.26 करोड़ रुपये आंकी गई है। जबकि वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में इसके लिए 49...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.