गोरखपुर में बनेगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, CM योगी 16 को करेंगे शिलान्यास
निजी संवाददाता, मई 14 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 16 मई को गोरखपुर अंचल को विश्व स्तरीय स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की सौगात देंगे। वह शनिवार को प्रदेश के चौथे इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का भूमि पूजन व शिलान्यास करेंगे। गोरखपुर में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में शामिल है। यूपी में कानपुर और लखनऊ में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम है जबिक वाराणसी में बन रहा है। गोरखपुर - वाराणसी राजमार्ग पर स्थित ताल नदोर में यह इंटरनेशनल स्टेडियम 392.94 करोड़ रुपये की लागत से आकार लेगा। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग ने स्टेडियम का निर्माण 23 दिसंबर 2027 तक पूर्ण किया जाना लक्षित किया है। जिलाधिकारी दीपक मीणा का कहना है कि ताल नदोर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बन जाने से गोरखपुर- वाराणसी राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.