गोरखपुर में बनेगा जेल सिपाहियों का दूसरा ट्रेनिंग सेंटर
गोरखपुर, जून 16 -- गोरखपुर,विवेक पाण्डेय। पूर्वी उत्तर प्रदेश के जेल सिपाहियों को अब प्रशिक्षण के लिए लखनऊ नहीं जाना पड़ेगा। गोरखपुर में जेल सिपाहियों का अत्याधुनिक प्रशिक्षण केंद्र (ट्रेनिंग सेंटर) बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए जेल प्रशासन ने करीब नौ एकड़ जमीन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है और प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। शासन स्तर पर मंजूरी मिलने के बाद निर्माण प्रक्रिया शुरू होगी। गोरखपुर में बनने वाला यह जेल प्रशिक्षण केंद्र प्रदेश का दूसरा प्रशिक्षण केंद्र होगा। वर्तमान में जेल विभाग का एकमात्र प्रशिक्षण केंद्र लखनऊ में संचालित है,जहां पूरे प्रदेश के जेल सिपाहियों को प्रशिक्षण दिया जाता है। बढ़ती जरूरतों और प्रशिक्षण क्षमता पर बढ़ते दबाव को देखते हुए विभाग ने प्रदेश में दूसरा केंद्र स्थापित करने की योजना बनाई है。
नए प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.