गोरखपुर, सितम्बर 6 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। गोरखपुर के खजनी क्षेत्र में कोटही माता मंदिर के पास लगी प्रदर्शनी में रविवार की देर रात कर्मचारियों के बीच हुए विवाद में मैनपुरी निवासी विवेक कुमार की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। प्रदर्शनी बंद होने के बाद किसी बात को लेकर कर्मचारियों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हुई थी। इसी दौरान फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज थाना क्षेत्र के गंगादरवाजा निवासी शिवम कौशल पुत्र नरेन्द्र कुमार कौशल ने विवेक पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल विवेक को सिटी अस्पताल से बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद खजनी पुलिस ने आरोपी शिवम कौशल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया।

घटना का विवरण पुलिस के मुताबिक, पांच और छह सितंबर की दरम...