गोरखपुर, जनवरी 6 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। इंदौर में दूषित पेयजल से हुई मौतों के बाद जलकल में शिकायतों की बाढ़ आ गई है। सोमवार को जलकल कर्मियों ने 27 स्थानों पर लीकेज की शिकायत पर मरम्मत किया। वहीं, जलकल की ओर से तैनात स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने 500 से अधिक स्थानों पर ओटी टेस्ट किया। 14 स्थानों पर पानी के नमूने एकत्र कर लखनऊ और जलनिगम ग्रामीण की प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए हैं। दूसरी ओर मलिन बस्तियों में चल रहे विशेष अभियान के लिए रोस्टर बनाकर कार्य किया जा रहा है। सोमवार को ग्रीन सिटी, बसंतपुर सराय, दीवान दयाराम, बेतियाहाता दक्षिणी, महुई सुघरपुर बगहा बाबा मंदिर के निकट, इलाहीबाग सार्वजनिक शौचालय के पास, तुर्कमानपुर, कबीरनगर, जेजे हास्पिटल गली बसंतपुर, अलहदादपुर, विरासत गलियारा रोड पर अलग अलग कारणों से लीकेज और क्षतिग्रस्त ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.