गोरखपुर, फरवरी 26 -- यूपी के गोरखपुर में इंटर की परीक्षा के बाद कुछ छात्रों के बीच विवाद हो गया। मारपीट के दौरान एक छात्र की कुछ लोगों ने ईंट मारकर हत्या कर दी। घटना पादरी बाजार कोतवाली इलाके के बेनीगंज स्थित डीबी इंटर कॉलेज की है। बुधवार की शाम को यहां इंटर की परीक्षा खत्म होने के बाद छात्रों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते इस विवाद ने खूनी रूप ले लिया। कुछ लोगों ने एक छात्र की ईंट मारकर अधमरा कर दिया। घायल छात्र को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां से केजीएमयू रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई। छात्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर जनपद के अहिरौली इलाके के सोमली पेमली निवासी जनार्दन सिंह लगभग 14 साल पहले शाहपुर इलाके के तिनकोनिया नंबर एक स्थित सरदार पटेल नगर कॉलोनी ...