वरिष्ठ संवाददाता, जनवरी 3 -- यूपी के गोरखपुर में शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके और धार्मिंकस्थलों में आने वाली भीड़ से लूट करने वाले ऑटो लिफ्टर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 36 महिलाओं और चार पुरुषों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चाकू, पेचकस, सेफ्टी पिन, नकली छिपकली, सांप और ऑटो बरामद किया गया है। सभी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। गिरोह में शामिल एक किशोरी को बाल सुधार गृह भेजा गया। पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि बाहर से महिलाओं का गिरोह आया है, जो शहर के विभिन्न स्थानों पर वारदात कर सकता है। इस पर पुलिस सक्रिय हो गई। कैंट थाना क्षेत्र में छह महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से सेफ्टी पिन, छोटे चाकू, कैंची, प्लास्टिक की रस्सी, नकली सांप-छिपकली और एक चार पहिया वाहन बरामद हुआ। वहीं, रामगढ...