गोरखपुर में नाग पंचमी पर दर्दनाक हादसा, नहाने के दौरान पोखरे में डूबकर तीन बच्चों की मौत
गोरखपुर, अगस्त 17 -- Gorakhpur Hadsa: गोरखपुर में नाग पंचमी पर दर्दनाक हादसा हो गया। पुतली पीटने की रस्म के दौरान पोखरे में नहाने के लिए उतरे तीन बच्चे गहरे पानी में डूब गए। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद तीनों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे से पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई। घटना बांसगांव थाना क्षेत्र के बदौली बाबू गांव की है। नाग पंचमी पर गांव के बच्चे पोखरे के पास पुतली पीटने की रस्म में कई बच्चे पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ बच्चे पोखरे में स्नान करने लगे। अचानक हरीश पुत्र राधेश्याम यादव (11), सचिन पुत्र भजुराम (14) और अनुज पुत्र सत्य प्रकाश (9) गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। बच्चों के डूबने की जानकारी होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विकास सिंह बच्चों को बच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.