गोरखपुर में नमाज अदा कर गले मिल कर बकरीद की दी मुबारकबाद
गोरखपुर, मई 28 -- गोरखपुर। ईद-उल-अजहा का पर्व जिलेभर में उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह मस्जिदों और ईदगाहों में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अल्लाह की इबादत की और मुल्क में अमन-चैन, तरक्की तथा खुशहाली की दुआ मांगी। शहर की प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों में तय समय पर ईद-उल-अजहा की विशेष नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी। ईदगाहों और मस्जिदों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लेते रहे। यह भी पढ़ें- त्याग व बलिदान का पैगाम देता है बकरीद का त्योहार यह भी पढ़ें- आज जिलेभर में मनाई जाएगी बकरीद,मस्जिदों व ईदगाहों में अदा होगी विशेष नमाज यह भी पढ़ें- बकरीद आज- तैयारी पूरी, जिला प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.