गोरखपुर, जनवरी 1 -- नए वर्ष पर गोरखनाथ मंदिर, नौकायन स्थल, चिड़ियाघर समेत शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर आने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात बदला रहेगा। एसपी यातायात ने बताया कि एक जनवरी को सुबह आठ बजे से रात 11 बजे तक शहर में विशेष यातायात व्यवस्था प्रभावी रहेगी। इस दौरान गोरखनाथ मंदिर और नौकायन क्षेत्र की ओर सामान्य वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। मंदिर की ओर केवल श्रद्धालुओं और पर्यटकों के वाहन ही जाएंगे।नौकायन जा रहें हैं तो ध्यान दें पैडलेगंज से ऑटो, ई-रिक्शा व अन्य कामर्शियल वाहन देवरिया बाइपास, तारामंडल होते हुए जाएंगे। वहीं देवरिया, खोराबार बाइपास, चिड़ियाघर, हनुमान मंदिर, नौकायन पावर हाउस तिराहा से आने वाले वाहन तारामंडल, देवरिया बाइपास से जाएंगे।चिड़ियाघर, नया सवेरा-दो के लिए यह इंतजाम चिड़ियाघर और नया सवेरा फेज दो जाने वाले व...