गोरखपुर में दो गुटों में बवाल; खुलेआम पत्थरबाजी और तोड़फोड, इलाके में मचा हड़कंप
वरिष्ठ संवाददाता, फरवरी 21 -- यूपी के गोरखपुर जिले के तिवारीपुर थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर दो गुटों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दुल्हन मैरेज हाउस के पास हुई इस घटना में जमकर मारपीट और पथराव हुआ, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। करीब दस मिनट तक चले इस हंगामे से स्थानीय लोग दहशत में आ गए और कई दुकानदारों ने एहतियातन अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। स्थानीय लोगों के मुताबिक रूद्रपुर और अंधियारीबाग क्षेत्र के युवकों के बीच लंबे समय से किसी बात को लेकर तनाव चला आ रहा है। दोनों गुट अक्सर आमने-सामने होने पर बहस और झड़प करते रहे हैं। खुलेआम दुकान पर बरसाए पत्थर शनिवार को भी किसी बात पर कहासुनी शुरू हुई, जो कुछ ही देर में हिंसक टकराव में बदल गई। बताया जा रहा है कि एक पक्ष के 10 से अधिक युवक अचानक मौके पर पहुंचे और पास की एक चाय की दुकान मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.