गोरखपुर, फरवरी 21 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। तिवारीपुर थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हो गया। एक पक्ष के 10 से अधिक युवक अचानक मौके पर पहुंच गए और चाय की दुकान में घुसकर ईंट-पत्थर चलाने लगे। दुकान के बाहर खड़ी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई। घटना से इलाके में अफरातफरी और दहशत का माहौल बन गया। घटना दुल्हन मैरेज हाउस के पास हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार रूद्रपुर और अंधियारीबाग के युवकों के बीच लंबे समय से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों गुट अक्सर आमने-सामने होने पर भिड़ जाते हैं। शनिवार को भी पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। एक पक्ष के युवक दौड़ते हुए पहुंचे और चाय की दुकान में घुसकर पथराव शुरू कर दिया। हमले से बचने के लिए दूसरा पक्ष छत पर चढ़ गया, जबकि उनकी गाड़िया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.