गोरखपुर, अप्रैल 17 -- Gorakhpur News: यूपी के गोरखपुर में दर्दनाक हादसा हो गया। राप्ती नदी पर निर्माणाधीन पुल के समीप शुक्रवार को तीन लड़के नहाने के पहुंचे थे। तीनों आपस में दोस्त हैं। एक साथ तीनों ने नदी में छलांग लगा दी। देखते ही देखते तीनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए। तीनों को डूबते हुए किसी ने देख लिया और इसकी सूचना इलाके में दी तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मजनू चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोर भी तीनों की तलाश में जुट गए। तीनों के परिवार में जब ये खबर पहुंची कोहराम मच गया। परिवार के लोग भी मौके पर दौड़ पड़े। फिलहाल देर शाम तक तीनों की तलाश जारी थी। किसी के बारे में कोई सूचना नहीं मिल पाई। घटना चिलुआताल थाना क्षेत्र के बंजरहा गांव की है। जानकारी के अनुसार बरियारपुर निवासी शुभम यादव (19) पुत्र विनोद यादव, अभय उर्फ बंटी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.