गोरखपुर, मार्च 6 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा गुलरिहा बाजार फोरलेन पर हुआ। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर एक तेतरिया टोला निवासी राम दीवान निषाद शुक्रवार की सुबह किसी काम से बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान गुलरिहा बाजार फोरलेन पर तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि राम दीवान निषाद की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया और उसमें सवार एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।बताया जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.