गोरखपुर में तीन दिन तक भारी वाहनों की नो-एंट्री, इधर से गुजरेंगी गाड़ियां, जानें नया रूट
प्रमुख संवाददाता, अगस्त 8 -- Gorakhpur Route Diversion: यूपी के गोरखपुर में सावन महीने के दूसरे सोमवार और 11 अगस्त को पड़ने वाली शिवरात्रि के मौके पर निकलने वाली कांवड़ यात्रा को देखते हुए तीन दिनों तक स्पेशल डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी। यातायात पुलिस ने 9 अगस्त की सुबह छह बजे से 11 अगस्त की रात 12 बजे तक डायवर्जन प्लान लागू करने का निर्णय लिया है। इस दौरान ट्रक, डंपर, ट्रैक्टर, ट्रेलर समेत भारी वाहनों के शहर में एंट्री पर रोक रहेगी और उन्हें वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा। एसपी ट्रैफिक अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सामान्य दिनों में रात 10 बजे से लागू होने वाली नो-एंट्री व्यवस्था 9 अगस्त से स्थगित रहेगी। यह प्रतिबंध 11 अगस्त की रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगा। हालांकि एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, ऑयल टैंकर, दूध टैंकर और अन्य आपातकालीन सेवाओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.