गोरखपुर, मार्च 14 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में हरित क्षेत्र बढ़ाने के लिए 'पार्कों का निर्माण एवं विकास (उपवन) योजना' के तहत लखनऊ, गोरखपुर और गाजियाबाद में 10 नए उपवन विकसित किए जाएंगे। इसके लिए शासन ने 23 करोड़ 19 लाख 23 हजार 300 रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दे दी है। शुक्रवार को नगर विकास अनुभाग-8 से जारी आदेश में विशेष सचिव उदय भानु त्रिपाठी ने डीएम लखनऊ, गाजियाबाद और गोरखपुर को योजना के क्रियान्वयन के निर्देश दिए हैं। प्रथम किश्त के रूप में एकमुश्त शत-प्रतिशत जारी करने की भी अनुमति दी है। योजना के तहत गोरखपुर में तीन, वार्ड 31 हरसेवकपुर में कब्रिस्तान पार्क के पास 1.02 करोड़ रुपये, उर्वरकनगर अक्षय पात्र के पास 03.85 करोड़ रुपये और वार्ड 10 माधवनगर मोहरीपुर में 1.58 करोड़ रुपये से उपवन बनाया जाए...