गोरखपुर में ट्रिपल मर्डर, आधी रात को नाबालिग भाई ने भैया-भाभी और मासूम बेटे को मौत के घाट उतारा
वरिष्ठ संवाददाता, जून 22 -- UP News: यूपी के गोरखपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां बांसगांव थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि 16 साल के छोटे भाई ने अपने बड़े भाई, भाभी और उनके तीन वर्षीय बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। गोरखपुर में रविवार देर रात हुए ट्रिपल हत्याकांड से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि देर रात करीब तीन बजे अमित गुप्ता, उनकी पत्नी रंजना गुप्ता और तीन वर्षीय बेटा रेयान तीनों घर के एक कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान आरोपी भाई ने धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी। वारदात इतनी भयाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.