गोरखपुर में जले गोदाम की जांच कर पुलिस ने दी क्लीनचिट, बाद में उसी में मिला कर्मचारी का शव
प्रमुख संवाददाता, सितम्बर 30 -- UP News: यूपी के गोरखपुर के तिवारीपुर के मोहनलालपुर में तारपीन तेल के जले गोदाम में मंगलवार को एक कर्मचारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सोमवार को तेल के गोदाम में आग लगी थी। परिवार की शिकायत पर दोबारा जांच की गई तो कर्मचारी का शव मिला। पुलिस ने गोदाम मालिक की तलाश शुरू कर दी है। जिस कर्मचारी की लाश मिली है उसकी पहचान भोला उर्फ रामबदन के रूप में हुई है। वह महराजगंज जिले के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के मुजहना बुजुर्ग गांव का रहने वाला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मोहनलालपुर निवासी कृष्णा गुप्ता के गोदाम में सोमवार शाम करीब 4:30 बजे आग लगी थी। दमकल टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था। जांच में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली थी। मंगलवार को परिजनों ने पुलिस को सूचन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.