गोरखपुर, दिसम्बर 23 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्वी यूपी में कोहरे का सितम जारी है। मंगलवार को घना कोहरा छाया हुआ है। सुबह 5:30 बजे विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही। इस दौरान गलन रही गाड़ियां धीमी रफ्तार से रेंगती नजर आई। कोहरे के घने बादलों के कारण निचले वायुमंडल की गर्म हवाएं ऊपरी वायुमंडल में शिफ्ट नहीं हो पा रही हैं। इससे न्यूनतम तापमान में कुछ इजाफा हुआ है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से आंशिक कम है। बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को दिन का तापमान अभी सामान्य से कम रहने की उम्मीद है। मंगलवार को भी येलो अलर्ट है। अगले 5 दिनों तक येलो अलर्ट बना रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.