गोरखपुर, मई 12 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। असुरन पुलिस चौकी के सामने मंगलवार सुबह एक चाय-नाश्ते की दुकान में आग लगने के बाद सिलेंडरों में जोरदार विस्फोट हो गया। लगातार तीन सिलेंडर फटने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। धमाके की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। जानकारी के मुताबिक घटना सुबह करीब 5:45 बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुकान में रखे सिलेंडर से गैस रिसाव होने के बाद अचानक आग भड़क उठी। कुछ ही देर में आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया और वहां रखे तीन सिलेंडर एक-एक कर फट गए। घटना स्थल पुलिस चौकी के सामने होने के कारण पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। सूचना पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.