वरिष्ठ संवाददाता, अगस्त 17 -- UP News: यूपी के गोरखपुर में इलाकों में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए छह नई पुलिस चौकियां खोलने की तैयारी है। इनमें धर्मशाला अंडरपास, खोराबार क्षेत्र में तीन स्थान, गुलरिहा थाने के पीछे और ग्रीन सिटी के पास प्रस्तावित स्थान शामिल हैं। नई चौकियां बनने के बाद जिले में पुलिस चौकियों की संख्या 50 से अधिक हो जाएगी। वर्तमान में जिले में करीब 45 पुलिस चौकियां संचालित हैं। नई चौकियों का प्रमुख उद्देश्य बढ़ते शहरी क्षेत्र, रिंग रोड और उससे जुड़े इलाकों में पुलिस की पहुंच बढ़ाना है। रिंग रोड के आसपास लगातार बढ़ रही गतिविधियों को देखते हुए यहां पुलिस की नियमित निगरानी और त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था मजबूत की जाएगी। नई चौकियों के संचालन से संबंधित क्षेत्रों में पुलिस को घटनास्थल तक पहुंचने में...