बगहा, मार्च 14 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय। गव्य विकास विभाग के फिल्ड ऑफिसर अभिषेक कुमार के 30 हजार रुपये रिश्वत लेते निगरानी के हत्थे शुक्रवार को चढ़ गये। उनके पकड़े जाने के बाद योजना में मवेशीपालकों के हो रहे दोहन का भी खुलासा हुआ है। शिकायतकर्ता गौनाहा के शेरवा निवासी बबलू कुमार ने बताया कि अनुदान दिलाने के नाम पर फिल्ड ऑफिसर भोले भाले किसानों को गोरखपुर ले जाते हैं। यहीं से दोहन का सिलसिला शुरू हो जाता है। मुझे भी भी गाय खरीदने के लिए गोरखपुर के छपिया पशु मेले में बीते फरवरी महीने में फिल्ड ऑफिसर ले गये थे। यहां उनके साथ गव्य विभाग के कर्मी भी गए हुए थे। वहां पर 30 से 40 हजार की गाय 70 से 80 हजार रुपये में अधिकारियों व कर्मियों ने खरीदवाई। इसके बाद तत्काल मुझसे 32 हजार रुपये दूसरे व्यक्ति के खाते में डलवाए गए। दो बार में 12 व 20 हजार र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.