गोरखपुर, मार्च 27 -- गोरखपुर। तिवारीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डोमिनगढ़ निवासी 50 वर्षीय बिंदु राजभर की शुक्रवार को ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों के अनुसार, बिंदु राजभर घर पर अकेले रहता था और एक पैर से आंशिक विकलांग था। उसकी पत्नी की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। उसकी एक पुत्री थी, जिसकी शादी हो चुकी है। शुक्रवार को वह रेल ट्रैक की ओर गया था, जहां ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...