संतकबीरनगर, दिसम्बर 2 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। गोरखपुर के योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में तीन दिसम्बर को उद्यान विभाग की मंडलीय गोष्ठी का आयोजन किया गया है। इस गोष्ठी में जिले के सैकड़ों किसान प्रतिभाग करेंगे। इसके लिए विभाग किसानों से संपर्क कर रहा है। यह जानकारी जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल ने दी है। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया है कि उद्यान विभाग के 50 वर्ष पूरा होने पर मंडलीय गोष्ठी का आयोजन किया गया है। मंडलीय औद्यानिक उन्नयन गोष्ठी गोरखपुर और बस्ती मंडल के किसान प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दिनेश प्रताप सिंह राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात उत्तर प्रदेश होंगे। कार्यक्रम में औद्यानिक खेती और उसके निर्यात से जुड़े बिंदुओं पर जानकारी दी जाएगी।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.