लखनऊ, सितम्बर 1 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य अध्यापक पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जाएगा। गोरखपुर में बाबा गंभीर नाथ प्रेक्षागृह में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुरस्कार विजेता बेसिक व माध्यमिक शिक्षकों को सम्मानित करेंगे। बेसिक के 61 व माध्यमिक के 20 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों को 25-25 हजार रुपये नगद, स्मृति चिह्न, शॉल देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं शिक्षकों को सेवा विस्तार व नि:शुल्क परिवहन की भी सुविधा दी जाएगी। बेसिक शिक्षा निदेशक अनिल भूषण चतुर्वेदी ने आयोजन में शामिल होने के लिए शिक्षकों व जिलों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। यह भी पढ़ें- जिले के डा़ अरुण कुमार गुप्ता शिक्षक होंगे राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित सभ...