गोरखपुर, मई 9 -- गोरखपुर। रोड चौड़ीकरण के लिए लाइन शिफ्टिंग व अन्य कार्य को लेकर कई क्षेत्रों में रविवार को पांच घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता सुजीत गुप्ता ने बताया कि रामगढ़ फीडर, राप्ती नगर फेस तीन मोतीपोखरा, दूरदर्शन, राम जानकी नगर एवं फेस थर्ड फीडर, बक्शीपुर, दीवान बाजार, कोतवाली, मानचौरा फीडर, विजय सिनेमा फीडर की विद्युत आपूर्ति पूर्वाह्न 11 बजे से करीब चार बजे तक व विकास नगर के विस्तार नगर ,हेचरी फीडर की विद्युत आपूर्ति दोपहर 12 बजे से दोपहर दो बजे तक बाधित रहेगी। करीमनगर फीडर भी पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक बंद रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...