गोरखपुर, मई 4 -- खोराबार (गोरखपुर), हिन्दुस्तान संवाद। खोराबार थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर बाद बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। हादसे से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार, लालपुर टीकर के बिसबिगहा टोला निवासी शशिकांत यादव (30) पुत्र रामसूरत यादव और विकास यादव (32) पुत्र आशीष यादव सोमवार दोपहर गांव से बाहर टहलने गए थे। इसी दौरान दोनों एक पेड़ के नीचे खड़े थे, तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरने से वे उसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद परिजन दोनों को आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।विकास यादव शादीशुदा था ...