गोरखपुर, मार्च 4 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता खजनी थाना क्षेत्र के डोंड़ो धाधूपार गांव में मंगलवार की रात करीब 1:30 बजे एक व्यक्ति ने अपनी 44 वर्षीय पत्नी की फावड़े से गला काटकर हत्या कर दी और पुलिस को फोन कर खुद को सरेंडर कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक गांव के अशोक निषाद का अपनी 40 वर्षीय पत्नी नीलम देवी से रात करीब एक किसी बात को लेकर विवाद हुआ। शोर सुनकर 17 वर्षीय पुत्र सूरज की नींद खुली। उसने भीतर झांककर देखा तो उसके पिता अशोक निषाद मां पर हमला कर रहा था। आरोप है कि पहले कुल्हाड़ी से वार किया, लेकिन धार न होने पर फावड़ा उठाकर गला काट दिया। बेटे को देख आरोपी ने उसे भी फावड़ा लेकर खदेड़ दिया। घटना के बाद आरोपी ने स्वयं पुलि...