गोरखपुर में अबोधों की हत्या पर अधिवक्ताओं में उबाल, मांगा एक-एक करोड़ का मुआवजा
महाराजगंज, अगस्त 8 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। गोरखपुर में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म व हत्या तथा खजनी क्षेत्र में नाबालिग बच्चे की हत्या के मामले को लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश है। अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी फरेंदा प्रेमशंकर पांडेय को सौंपकर दोनों घटनाओं में आरोपितों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित परिवारों को एक-एक करोड़ का मुआवजा देने की भी मांग की।अधिवक्ताओं ने कहा कि गोरखपुर में नाबालिग बच्ची के साथ पुलिसकर्मी द्वारा कथित रूप से घृणित कृत्य किए जाने तथा उसकी हत्या की घटना बेहद गंभीर है। वहीं, खजनी में नाबालिग बच्चे की हत्या के मामले में भी आवश्यक कार्रवाई की जरूरत है। अधिवक्ताओं ने कहा कि ऐसी घटनाओं से समाज में भय और आक्रोश का माहौल बनता है। दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर पीड़ित परिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.