नई दिल्ली, नवम्बर 18 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर में बुधवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव का बेहद अनोखे और भव्य अंदाज में 'बुलडोजर' से स्वागत किया गया। आगामी विधानसभा चुनावों से पहले अपने सियासी अभियान को धार देते हुए अखिलेश यादव ने गोरखपुर एयरपोर्ट से चौरीचौरा तक 20 किलोमीटर लंबा 'पीडीए रथ यात्रा' रोड शो निकाला। आमतौर पर 'बुलडोजर' को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहचान और उनकी सरकार की ओर से माफिया और अपराधियों की संपत्तियों पर की जाने वाली कार्रवाई के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। ऐसे में, लगातार पांच बार गोरखपुर से लोकसभा सांसद रहे सीएम योगी के गृह क्षेत्र में सपा प्रमुख का बुलडोजर से स्वागत होना राजनीतिक गलियारों में खासा चर्चा का विषय बन गया है। रोड शो के दौरान कुड़ाघाट चौराहे पर स...