गोरखपुर-मुंबई एक्स. छह घंटा से अधिक लेट, एसी भी दे गया दगा
लखनऊ, मई 17 -- एक तो ट्रेन छह घंटा लेट ऊपर से एसी भी काम नहीं कर रहा है। ऐसे में उमस भरी बोगी में यात्रियों के पसीने छूट रहे हैं। हालांकि इस समस्या से निजात के लिए यात्री रेलवे से शिकायत कर रहे हैं पर राहत नहीं मिल रही है। गोरखपुर-मुंबई एक्सप्रेस के थर्ड एसी कोच बी -3 में 39 नंबर सीट पर सफर कर रहे यात्री उमेश गुप्ता ने एक्स पर रेल मंत्रालय, रेल मंत्री सहित अन्य अधिकारियों को शिकायत की कि एक तो ट्रेन छह घंटे की देरी से चल रही है। इसका एसी भी काम नहीं कर रहा है। कोच में यात्रा कर रहे सभी उमस और गर्मी से परेशान हैं। डीआरएम एनईआर की तरफ से जवाब दिया गया है कि ऑन ड्यूटी एसी स्टाफ को सूचित कर दिया गया है। कार्रवाई की जाएगी। समस्या का निदान किया गया कि इस पर आगे की जानकारी नहीं है。
सीट की कमी भीड़ से सीट नहीं मिल रही गोरखपुर से बिहार संपर्क क्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.