गोरखपुर, फरवरी 27 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर गोरखपुर मंडल के तीन राजकीय पॉलिटेक्निक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाए जाएंगे। टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड (टीटीएल) के सहयोग से राजकीय महिला पॉलिटेक्निक गोरखपुर, राजकीय पॉलिटेक्निक मुजेहना हाटा कुशीनगर और राजकीय पॉलिटेक्निक पुरैना महराजगंज को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाया जाएगा। यूपी राजकीय निर्माण निगम को शासन स्तर पर कार्यदायी संस्था चुना गया है। टीटीएल के सहयोग से गोरखपुर समेत सूबे में 45 पालिटेक्निक कालेजों इसकी स्थापना होनी है। यह युवाओं, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के लिए गेम चेंजर साबित होगी। टीटीएल संस्थानों को स्मार्ट क्लासरूम तकनीकी लैब उपलब्ध कराएगा, जिससे छात्रों को प्रैक्टिकल ट्रेनिंग का भरपूर अवसर मिलेगा। अपग्रेडेड संस्थानों में छात्रों को स्मार्ट आटोमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.