गोरखपुर, अप्रैल 13 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। गोरखपुर मंडल में रबी विपणन वर्ष 2026-27 में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) योजना के तहत अब तक मंडल में 1113 किसानों से कुल 5394.06 टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। सोमवार को सम्भागीय खाद्य नियंत्रक अनुज मलिक ने सहजनवा मंडी स्थित क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं। गोरखपुर मंडल में 30 मार्च से गेहूं खरीद जारी है। मंडल में कुल 451 स्वीकृत क्रय केंद्रों के माध्यम से पंजीकृत किसानों से 2585 रुपये प्रति कुंतल की दर पर खरीद की जा रही है। इनमें गोरखपुर में 120, महराजगंज में 164, देवरिया में 98 तथा कुशीनगर में 77 केंद्र संचालित हैं। सोमवार को सहजनवा केंद्र पर निरीक्षण के लिए पहुंची सम्भागीय खाद्य नियंत्रक अनुज मलिक को बताया गया कि 09 किसानों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.