गोरखपुर, मार्च 31 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। सिंचाई राजस्व अधिकारी संघ का अधिवेशन नलकूप कॉलोनी में मंगलवार को आयोजित किया गया। इस दौरान गोरखपुर और बस्ती मंडल के पदाधिकारिययों का चुनाव संपन्न हुआ। गोरखपुर मंडल से संजीव कुमार सिंह अध्यक्ष, धर्मेन्द्र यादव मंत्री, अरविन्द कुमार आर्य को मंडल उपाध्यक्ष चुना गया। बस्ती मंडल से अरविन्द कुमार सिंह को अध्यक्ष, दयानंद मंडल सचिव व उदय प्रताप को मंडल उपाध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया। दोनों मंडलों का चुनाव प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र श्रीवास्तव, मंत्री हरेश्वर शर्मा और वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार की उपस्थिति में ब्रिजेश यादव पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुनाव अधिकारी की देखरेख में कराया गया। इस दौरान रामबदन, शैलेश कुमार भारतीय, प्रकाश चंद्र अग्रवाल, अश्वनी कुमार, राम सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान क...