गोरखपुर-बोरीवली अनारक्षित स्पेशल 25 को
गोरखपुर, मई 22 -- गोरखपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए 09157/09158 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर-बोरीवली अनारक्षित स्पेशल का संचलन एक फेरे के लिए किया जाएगा। यह जानकारी सीपीआरओ सुमित कुमार ने दी है। 09157 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर अनारक्षित स्पेशल 24 मई को बांद्रा टर्मिनस से रात 12.30 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन शाम 5.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 09158 गोरखपुर-बोरीवली अनारक्षित स्पेशल 25 मई को गोरखपुर से रात 8.30 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन 11.30 बजे बोरीवली पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.