आगरा, सितम्बर 16 -- यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने गाड़ी सं. 15085/15086 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर अमृत भारत साप्ताहिक ट्रेन चल रही है। ट्रेन गोरखपुर से 28 अगस्त से प्रत्येक शुक्रवार को और बांद्रा टर्मिनस से 29 अगस्त से प्रत्येक शनिवार को चल रही है। ट्रेन गोरखपुर जं. से प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 7.50 बजे चलकर शाम 7.55 बजे आगरा फोर्ट और अगले दिन शाम 6 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। ट्रेन प्रत्येक शनिवार को बांद्रा टर्मिनस से रात 9.20 बजे चलकर रविवार को शाम 4.20 बजे आगरा फोर्ट और सोमवार सुबह 6.45 बजे गोरखपुर जं. पहुंचेगी। ट्रेन में 11 जनरल, 8 स्लीपर कोच लगे होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...