लखनऊ, फरवरी 15 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। गोरखपुर जंक्शन पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण लखनऊ होकर गोरखपुर से बांद्रा तक चलने वाली गोरखपुर-बांद्रा एक्सप्रेस 28 मार्च तक निरस्त रहेगी। अन्य कई ट्रेनों का शार्ट टर्मिनेशन और मार्ग विस्तार दिया गया है। गोरखपुर से चलने वाली 05053 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनल विशेष गाड़ी 27 मार्च तक और बांद्रा टर्मिनल से चलने वाली 05054 बांद्रा टर्मिनल-गोरखपुर विशेष गाड़ी 28 मार्च तक निरस्त रहेगी। बांद्रा से 29 मार्च तक चलने वाली 22921 बांद्रा -गोरखपुर एक्सप्रेस बलरामपुर तक ही चलेगी। बलरामपुर-गोरखपुर के बीच निरस्त रहेगी। गोरखपुर से 31 मार्च तक चलने वाली 22922 गोरखपुर-बांद्रा एक्सप्रेस बलरामपुर से चलाई जाएगी। लोकमान्य तिलक से 29 मार्च तक चलने वाली 11055 लोकमान्य तिलक-गोरखपुर एक्सप्रेस गोंडा तक चलाई जाएगी। वापसी में गोरख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.