गोरखपुर, मार्च 6 -- गोरखपुर, हिन्दुस्तान टीम गोरखपुर-बस्ती मंडल में होली के दिन मार्ग दुर्घटना व हादसे में 29 लोगों को जान चली गई। सर्वाधिक 10 मौतें गोरखपुर जिले में हुईं, जहां एमबीबीएस छात्र समेत 10 लोग असमय काल के गाल में समा गए। जबकि देवरिया में पांच तो महराजगंज में चार लोगों ने हादसों में दम तोड़ दिया। वहीं बस्ती में होली के दिन सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई जबकि रंग छुड़ाने तालाब और नदी में उतरे दो लोगों की डूबने से मौत हो गई।महराजगंज में सिन्दुरिया के भेड़िया-जमुई पंडित के बीच खंभे से बाइक टकराने से चालक की मौत हो गई। वहीं, परतावल कुर्मी टोला में वाहन की ठोकर से बाइक सवार की मौत हो गई। होली के दिन हादसों और हुड़दंग में कुल 38 घायल भी हुए हैं, जिनमें से 17 को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। देवरिया में होली पर हुए अलग-अलग सड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.