गोरखपुर, मार्च 1 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता पूर्वी यूपी की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने की मुहिम शुरू हो गई है। गोरखपुर बस्ती मंडल के 2.6 लाख किशोरियों को पहले चरण में एचपीवी का टीका लगाया जाएगा। 14 से 15 वर्ष की आयु वर्ग की लड़कियों को प्राथमिकता मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग ने पहले चरण के लिए 1.3 लाख डोज उपलब्ध करा दिया है। जिले का आवंटन जल्द जारी होने की उम्मीद है। एचपीवी वायरस से होने वाले सर्वाइकल कैंसर को रोकने में यह टीका अहम भूमिका निभाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शनिवार को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के टीके की लॉचिंग की गयी। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भी केजीएमयू से राज्य स्तर पर टीके को लांच किया। सीएमओ डॉ राजेश झा ने बताया कि जिले के सभी प्रमुख अस्पतालों पर यह टीका लगाया जाएगा। आधार कार्ड के जरिये उम्र का वेरिफिकेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.